ओटावा. कनाडा ने सोमवार को बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन की सूची में डाल दिया. कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने कहा, ”बिश्नोई गिरोह द्वारा आतंकवाद, हिंसा और धमकी के लिए विशिष्ट समुदायों को निशाना बनाया गया है. आपराधिक आतंकवादियों के इस समूह को सूचीबद्ध करने से हमें उनके अपराधों का सामना करने तथा उन्हें रोकने के लिए और अधिक शक्तिशाली व प्रभावी उपकरण मिलते हैं.”

कनाडा में किसी संगठन को आतंकवादियों की सूची में डाले जाने से संघीय सरकार को उसकी संपत्ति, वाहन और धन को ज.ब्त करने का अधिकार मिल जाता है, साथ ही कनाडा के कानून प्रवर्तन को आतंकवादी अपराधों पर मुकदमा चलाने के लिए अतिरिक्त प्रावधान भी मिल जाते हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version