राष्ट्रवाणी: सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त बड़ा उलटफेर हुआ, जब कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े ढाल दास ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया. उनके कांग्रेस प्रवेश के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई. इस पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कांग्रेस पर परिवार और समाज को बांटने की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है. मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस की नीति हमेश से फूट डालो और राज करो की रही है. कांग्रेस आपस में लड़ाने का काम कर रही है. कांग्रेस एक परिवार, समाज और धर्म को एक-दूसरे से लड़ाने का काम कर रही है. लेकिन हम सभी दृढ़ संकल्पित हैं और राष्ट्र प्रथम, देश प्रथम की विचारधारा से जुड़े हुए हैं. हमारा लक्ष्य प्रदेश को विकसित बनाने का है. पीसीसी चीफ बैज के कांग्रेस से सीएम उम्मीदवारों वाले बयान पर मंत्री खुशवंत साहेब ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है. कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. आपसी कलह साफ दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को पहले ही अपनी पसंद से हटा दिया है. कांग्रेस कितना भी प्रयास कर ले, जनता का विश्वास खो चुकी है. कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर तंज कसते हुए खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर से कुछ नहीं होने वाला. कांग्रेस ग्राउंड में कितना भी मेहनत कर ले, वहां पैसों का खेल और भ्रष्टाचार चलता है. 20 निष्कासित नेताओं की कांग्रेस में वापसी को लेकर खुशवंत साहेब ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जितने भी अपराध होते हैं, उनमें कांग्रेस का नाम सामने आता है. कांग्रेस पहले निष्कासन का पत्र जारी करती है और फिर उसे वापस ले लेती है.
Trending
- साय कैबिनेट की बैठक ख़त्म, दिवाली से ठीक पहले इन अहम प्रस्तावों को मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी, आप भी पढ़ें – राष्ट्रवाणी
- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में सतर्कता बरतने के निर्देश – राष्ट्रवाणी
- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से उर्जाधानी में अलर्ट, कलेक्टर बोले, ‘पेयजल, भोजन, रोशनी और चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करें’ – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छुट्टी का ऐलान, इतने दिनों के लिए बंद रहेंगे सभी स्कूल, चक्रवाती तूफान के चलते लिया गया बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ सरकार का सबसे भ्रष्ट डिपार्टमेंट कौन सा? ACB और EOW ने जारी किये हैरान कर देने वाले आंकड़े, आप भी देखें – राष्ट्रवाणी
- रूस में छत्तीसगढ़ के युवक को हिरासत में लिए जाने का दावा, बहन ने सरकार से मदद मांगी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर, धान बेचने के लिए घर बैठे ऐसे मिलेगा टोकन, जानिए पूरा प्रोसेस – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों, उनके आश्रितों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होगी—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी

