बेंगलुरु. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने विराट कोहली (70 रन) और देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों तथा दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी से बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 205 रन बनाए.

कोहली ने 42 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े जबकि पडीक्कल ने 27 गेंद खेलते हुए चार चौके और तीन छक्के जमाए.
आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट ने 26 रन, टिम डेविड ने 23 रन और जितेश शर्मा ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया. राजस्थान रॉयल्स की ओर से संदीप शर्मा ने दो जबकि जोफ्रा आर्चर और वानिंदु हसारंगा ने एक एक विकेट झटके.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version