बेंगलुरु. भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बुधवार को लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 16000 रन पूरे करके दिग्गज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. कोहली ने यह उपलब्धि विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में हासिल की. वह 330 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे जबकि तेंदुलकर ने 391 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

दिल्ली की तरफ से खेल रहे 37 वर्षीय कोहली ने आंध्र के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की.
कोहली के नाम अब लिस्ट ए में 10000 से लेकर 16000 रन सबसे कम पारियों में बनाने का रिकॉर्ड है. कोहली 15 साल के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेल में रहे हैं, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान का इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड शानदार है.

उन्होंने इस प्रमुख घरेलू एक दिवसीय प्रतियोगिता में 13 मैचों में 68.25 के औसत और 106 के स्ट्राइक रेट से 819 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों से संन्यास ले चुके कोहली भारत के लिए अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे श्रृंखला में खेलेंगे.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version