कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं वाला आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ एक किशोर लड़के को हिरासत में लिया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि वीडियो शनिवार को कांकेर जिले के श्री राम वनगमन पथ, राम वाटिका में रिकॉर्ड किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया.

कांकेर जिले की पुलिस ने 10 अगस्त को मामला दर्ज कर तलाश शुरू की. आरोपी व्यक्तियों को कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पाया गया. उनकी पहचान महेश कोर्राम (26), शील लाल कोर्राम (26), लोचन कुमार चक्रधारी (25), संजू मरकाम (21) और एक 17 वर्षीय लड़के के रूप में की गई है. अधिकारी ने बताया कि कोंडागांव पुलिस ने सोमवार को पांचों व्यक्तियों को कांकेर स्थित अपने समकक्षों को सौंप दिया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version