कोरबा: कोरबा में चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोरबा की ओर से आ रहा ट्रेलर वाहन रॉन्ग साइड में चलते आ रहा था। वहीं, चांपा की ओर से आ रहे प्याज से लदे वाहन से आमने-सामने उसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जहां इस हादसे में प्याज से लदे वाहन का चालक कैबिन में ही फंस गया और उसकी मौत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद देखते ही देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही टोल नाका से राहत दल मौके पर पहुंचे और गैस कटर की मदद से कैबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहींं, ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया और आवागमन शुरू कराया गया।

राहगीरों की माने तो दोनो ही वाहन की रफ्तार तेज थी। वहीं, एक वाहन गलत दिशा में चल रहा था। जिसके चलते आमने-सामने भीषण टक्कर हुई। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक चालक की मौत हुई है, वाहन मालिक को सूचना दी गई, उसके आने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी जाएगी। आगे की कार्यवाही कि जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version