कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में नहर पर बना लगभग 40 वर्ष पुराना 10 टन वजनी एक छोटा लोहे का पुल रातों-रात चोरी हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला है कि इस घटना में 15 लोग शामिल थे, जिन्होंने कथित तौर पर गैस कटर से पुल को काटकर चुरा लिया और उसे कबाड़ में बेच दिया।

उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।कोरबा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि 18 जनवरी की सुबह लोगों ने देखा कि ढोढीपारा इलाके में नहर पार करने के लिए बना लोहे का पुल गायब है। इसके बाद लोगों ने वार्ड के पार्षद लक्ष्मण श्रीवास को इसकी जानकारी दी।

पटले ने बताया कि पार्षद द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सीएसईबी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर मामले की जांच के लिए एक पुलिस दल का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों ने पुल को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया और इस चोरी में शामिल 15 आरोपियों की पहचान की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनमें से स्थानीय निवासी लोचन केवट (20), जयंिसह राजपूत (23), मोती प्रजापति (27), सुमित साहू (19) और केशवपुरी गोस्वामी उर्फ ‘पिक्चर’ (22) को गिरफ्तार कर लिया गाय है। उन्होंने कहा पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुल चोरी करने की बात स्वीकार की है।

अधिकारी ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी मुकेश साहू और असलम खान समेत 10 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
सीएसईबी पुलिस चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि पुलिस ने चोरी के बाद नहर के अंदर छिपाया गया लगभग सात टन लोहा जब्त कर लिया है। साथ ही चोरी का लोहा ले जाने में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी जब्त की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि शेष चोरी का सामान कहां बेचा गया है। वहीं, वार्ड पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लगभग 70 फुट लंबा और पांच फुट चौड़ा 10 टन वजनी यह पुल करीब 40 वर्ष पहले बनाया गया था। उन्होंने बताया कि पुल चोरी होने के बाद से स्थानीय लोग नहर पार करने के लिए पास के कंक्रीट पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version