राष्ट्रवाणी: All Schools Closed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद करने का ऐलान, तत्काल प्रभाव से कलेक्टर ने जारी किया आदेश, परीक्षाएं भी कर दी गई रद्द, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
/image: एआई Generated धमतरी/बीजापुर/बालोद। All schools closed in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पिछले 2 ​तीन दिनों से प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी है।

लगातार बारिश से नदी-नालों में बाढ़ जैसे हालात है। वहीं लगातार बारिश होने से इसका असर अब स्कूली बच्चों पर भी पड़ने लगा है। धमतरी, बीजापुर, बालोद और कांकेर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और आज यानि 25 सितंबर को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है।

कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में बताया गया है कि भारी बारिश के कारण छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। धमतरी जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में हो रहे अत्यधिक वर्षा के कारण छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय और अशासकीय या अनुदान प्राप्त शालाओं में दिनांक 25 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया जाता है।

संचालित त्रैमासिक परीक्षा के लिए पृथक से आदेश जारी किया जावेगा। जारी आदेश के अनुसार प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में 25 सितंबर को अवकाश रहेगा। हालांकि, 25 सितंबर को आयोजित होने वाली माध्यमिक वर्ग की त्रैमासिक परीक्षा अब 28 सितंबर को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार होगी।

वहीं हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की त्रैमासिक परीक्षा, जो 25 सितंबर को होनी थी, अब 1 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। बालोद जिले के सारे स्कूलों में छुट्टी, त्रैमासिक परीक्षा रद्द ( Balod School Holiday) All schools closed in Chhattisgarh कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जिले में विगत दो दिनों से हो रही अति वृष्टि के फलस्वरूप छात्र हित को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय और अशासकीय/अनुदान प्राप्त शालाओं में दिनांक 25-09-2026 को अवकाश घोषित किया जाता है।

आज दिनांक को संपादित होने वाली समस्त परीक्षाओं को आगामी दिनांक 28.09.2026 को पूर्ववत समय में ही संचालित किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। गरियाबंद जिले में भी पिछले दो दिनों की बारिश से देवभोग क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर है, वहीं, बेलाट और मूंगिया नाले का जलस्तर बढ़ गया है
मुड़गेलमाल के भैसालपारा में बाढ़ का पानी घरों में भर गया है।

जिससे निचली बस्तियों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर है, बारिश से दूध नदी का जलस्तर बढ़ गई है। बारिश की वजह से बारिश के चलते आवाजाही प्रभावित है।

कांकेर-आमाबेड़ा-धनोरा मार्ग बंद कर दिया गया है। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। इधर, प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रह बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, कई नदी नालें उफान पर है। प्रदेश ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवात के प्रभाव के चलते छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version