राष्ट्रवाणी: CG Teacher Suspended News | Photo Credit: IBC24 मुंगेली: CG Teacher Suspended News जिले के शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने एक साथ आधा दर्जन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। (CG Teacher Suspend) इस संबंध में विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।
इस एक्शन के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। CG Teacher Suspended News मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक के सेवा संबंधी रिकॉर्ड समय पर अपडेट नहीं किए गए, जिसके चलते शिक्षक के निधन के बाद भी भुगतान हो गया। मामला जैसे ही सामने आया, लोक शिक्षण संचालनालय ने संज्ञान लेते हुए प्राचार्य समेत शिक्षा विभाग के आधा दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है। फिलहाल मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, शासकीय हाईस्कूल लाखासार में पदस्थ सहायक शिक्षक विज्ञान अंजनी त्रिपाठी की 25 सितंबर 2022 को शासकीय सेवा में रहते हुए मृत्यु हो गई थी।
इसके बाद उनके परिवार पेंशन और मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान से जुड़े प्रकरण की प्रक्रिया में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जानकारी के मुताबिक, 1 जुलाई 2018 को स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन के बाद शिक्षक की सेवा पुस्तिका में किए गए वेतन निर्धारण की सक्षम अधिकारी से समय पर जांच और अनुमोदन नहीं कराया गया।
मृत्यु के बाद भी इसका अनुमोदन काफी देरी से कराया गया। इसके चलते अधिक भुगतान की स्थिति बनी और बाद में अतिरिक्त राशि की वसूली की स्थिति सामने आई। इतना ही नहीं, पेंशन से जुड़े मामले में संचालनालय को गलत जानकारी भेजे जाने की बात भी जांच में सामने आई है।
विभागीय जांच में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यकाल के दौरान गंभीर लापरवाही, नियमों के विपरीत काम, अनुशासनहीनता और सरकारी काम में अनावश्यक देरी किए जाने की बात प्रमाणित पाई गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने संबंधित शासकीय सेवकों के खिलाफ निलंबन समेत अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
