कोरबा: कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौक से बुधवार चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक नशे में था, उसने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

हादसा गुरुवार रात को हुआ। नशे में धुत कार चालक राहुल यादव ने पहले आईटीआई चौक से कुछ आगे एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद, उसने नियंत्रण खो दिया और एक साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। फिर भी उसकी कार की रफ्तार कम नहीं हुई और उसने विपरीत दिशा से आ रही एक और बाइक को टक्कर मारी, जिसे वह करीब 100-150 मीटर तक घसीटता रहा।

हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार चालक राहुल यादव की जमकर पिटाई की। जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत से भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। दुर्घटना में घायल हुए 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, हादसे में पथरीपारा निवासी 75 वर्षीय मोहम्मद इसराइल और आईटीआई निवासी 21 वर्षीय छोटे लाल साहनी की मौत हो गई है। वहीं, तीन लोग घायल है, जिनका इलाज जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version