रायपुर। कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन की ओर से लगाए परिवाद पर सुनवाई करते हुए रायपुर कोर्ट ने EOW/ACB के निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया है. कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन ने कोर्ट में परिवाद दाखिल कर यह आरोप लगाया था कि ईओडब्लू/एसीबी गलत तरीके से CrPC की धारा 164 या BNSS की धारा 183 के तहत बयान दर्ज करवाकर कथित कोल घोटाले व अन्य मामले में अभियुक्तों को खिलाफ झूठे बयान गढ़ रही है।

इस मामले में भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, अदालत व जांच एजेंसी ईओडब्लू/एसीबी के बीच आपराधिक सांठगांठ की शिकायत पर मामला थोड़ा आगे बढ़ा है। रायपुर की एक अदालत ने आज ईओडब्लू/एसीबी के निदेशक सहित दो अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया है।

बघेल ने कहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश देवांगन ने एक परिवाद दायर कर शिकायत की थी कि ईओडब्लू/एसीबी गलत तरीके से CrPC की धारा 164 या BNSS की धारा 183 के तहत बयान दर्ज करवाकर कथित कोल घोटाले व अन्य मामले में अभियुक्तों को खिलाफ झूठे बयान गढ़ रही है। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हमने एक पत्रवार्ता कर इसे लोकतंत्र के लिए घातक परिपाटी बताया था। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इन अधिकारियों को पदमुक्त नहीं किया है।




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version