नयी दिल्ली. आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि उसने करदाताओं के लिए करों का भुगतान सरल बनाने को लेकर अपने आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर ‘ई-पे टैक्स’ सुविधा शुरू की है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बयान में कहा, ”ई-पे टैक्स सुविधा करदाताओं के कर दायित्वों को पूरा करने का एक बेहतर, कुशल और सुगम तरीका है.” बयान के अनुसार, बैंकों में लंबी कतारें, थकाऊ फॉर्म भरने की प्रक्रिया और अंतिम समय में कर भुगतान की चिंता अब बीते दिनों की बात है. सरल और अधिक सुलभ भुगतान विधियों की जरूरत को समझते हुए और करदाताओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए, आयकर विभाग ने अपने आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर ‘ई-पे टैक्स’ सुविधा शुरू की है.

कर विभाग ने कहा, ”यह सुविधा कर भुगतान प्रक्रिया में समस्याओं को समाप्त करके समय पर अनुपालन की संस्कृति को भी प्रोत्साहित करती है. यह कर व्यवस्था नागरिकों को करीब लाती है. खासकर व्यक्तियों और छोटे उद्यमियों लिए आसान डिजिटल मार्ग उपलब्ध कराती है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version