राष्ट्रवाणी: मनोज यादव, कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बिजली के खंभे पर चढ़े एक शख्स की करंट की चपेट में आकर नीचे गिरने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी से विवाद के बाद वह खंभे पर चढ़ गया और 11 केवी के तार को छूकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत डिपरापारा का है। मृतक की पहचान लवकुश (40) के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था और अपनी पत्नी-बच्चों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि कल हुई बारिश के दौरान लवकुश घर के बाहर लगे लगभग 10 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर दीवाल के सहारे चढ़ा। खंभे पर मौजूद 11 केवी हाई-टेंशन तार की चपेट में आने और करंट लगने से वह नीचे आ गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त मृतक की पत्नी बिंदा साहू घर पर ही मौजूद थीं। यह बिंदा साहू का दूसरा पति था पहले पति की भी मौत हो चुकी है, जिससे उसके बच्चे भी हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, घटना से ठीक पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद लवकुश के खंभे पर चढ़कर 11 केवी तार को छूकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। साथ ही मामले की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है।
Trending
- एनएमडीसी ने पन्ना खदान में 27.29 कैरेट रत्न-गुणवत्ता वाले हीरे का पता लगाया – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू झारखंड में दो प्रमुख सीसीएल खदानों की सुरक्षा सीआईएसएफ अपने हाथ में लेगी
- विश्वकर्मा पूजा: सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने कंपनी क्षेत्रों में समारोह में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू

