रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. रविवार की देर रात पुलिस ने कई स्थानों और उनके करीबियों के घर ने छापा मारा. क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की तलाशी के लिए पुलिस की कई टीम लगी हुई है. पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल के करीबियों के घर पर दबिश दी.

एसएसपी डॉ लाल उमेंद सिंह ने कहा- अमित बघेल के खिलाफ देवेंद्र नगर और कोतवाली में एफआईआर दर्ज है. उसी संबंध में गिरफ्तारी की जानी है. बीती रात उनके करीबियों के घर दबिश दी गई. अलग से टीमें भी प्रदेश और प्रदेश के बाहर भेजी गई है. एसएसपी ने अनावश्यक एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर प्रचारित न करने और प्रदेश में शांतिपूर्ण वातावरण बनाने की अपील भी की है.

ऐसे शुरू हुआ विवाद
हाल ही में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने एक बयान दिया था. अमित बघेल ने सिंधी हिंदू समाज के आराध्य देवता भगवान झूलेलाल के प्रति अत्यंत असंवेदनशील और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था. इसके साथ ही, उन्होंने अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन, स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे देश के महान राष्ट्रनायकों के प्रति भी अनुचित टिप्पणी की थी.

सिंधी समाज ने जताया विरोध
अमित बघेल की इन्हीं टिप्पणियों के बाद से अग्रवाल और सिंधी समाज उद्वेलित है. छत्तीसगढ़ में अग्रवाल और सिंधी समाज लगातार अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। समाज के लोगों ने अलग-अलग जिलों के थानों में अमित बघेल की शिकायत करते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की है.




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version