Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, कई हस्तियां हुई शामिल
Sports

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, कई हस्तियां हुई शामिल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, कई हस्तियां हुई शामिल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रिंकू सिंह और उत्तर प्रदेश की मछली शहर सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज की रविवार को लखनऊ में सगाई हुई. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में आयोजित भव्य सगाई समारोह में क्रिकेट, राजनीति और सिनेमा जगत की कई हस्तियां शामिल हुई.

क्रीम कलर की शेरवानी पहने रिंकू सिंह और हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में सजी प्रिया कार्यक्रम में मौजूद लोगों की मुबारकबाद और अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच पर पहुंचे और उन्होंने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई. इस दौरान प्रिया खासी भावुक नजर आईं.
प्रिया सरोज के पिता और जौनपुर की केराकत सीट से सपा के विधायक और पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने बताया कि इस अवसर पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव, पार्टी मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव, महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और मोहिबुल्लाह नदवी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सपा राज्यसभा सदस्य अभिनेत्री जया बच्चन और पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण कुमार और पीयूष चावला समेत अनेक हस्तियां मौजूद थीं.

प्रिया सरोज के चाचा भगवती चंद सरोज ने बताया कि इस दौरान दोनों पक्षों के परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार और आमंत्रित विशिष्ट लोग मौजूद थे. अयोध्या से सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि उन्होंने रिंकू और प्रिया की सगाई पर उन्हें आशीर्वाद दिया. प्रसाद ने कहा कि उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की जिस तरह से उनका नाम पूरे देश में अपने-अपने क्षेत्र में योगदान के लिए फैला है वह और भी व्यापक रूप से फैले. प्रवीण कुमार ने रिंकू और प्रिया को सगाई की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि इस खास कार्यक्रम में शाकाहारी व्यंजन ही परोसे गये. जौनपुर की प्रसिद्ध इमरती और बनारसी आलू दम, लखनऊ की प्रसिद्ध गुलाब की ठंडी खीर और अचारी सिगार रोल विशेष रूप से मेन्यू में शामिल था. मुख्य भोजन में भारतीय व्यंजन ही बनाये गए. इस खास कार्यक्रम के मेनकोर्स में मलाई कोफ्ता, कढ़ाई पनीर और विभिन्न प्रकार की मिक्स चाइनीज स्टार्टर में मंचूरियन, ्प्रिरंग रोल नूडल्स दिया गया. खास रूप से कुहाड़ा नाम का एक नारियल ड्रिंक भी मेहमानों को पिलाया गया.

इस हाई प्रोफाइल सगाई में लगभग 300 मेहमान शामिल हुए. बारकोड स्कैनिंग सिस्टम युक्त स्पेशल पास के जरिए ही मेहमानों को प्रवेश दिया गया. मेहमानों की सुरक्षा और किसी भी तरह की दिक्कत से बचने के लिए एक विशेष सुरक्षा टीम भी तैनात रही. होटल के आसपास भी निजी सुरक्षाकर्मी और पुलिस बल तैनात रहे.

वाराणसी के करखियांव गांव की मूल निवासी प्रिया सरोज कई वर्षों से समाजवादी पार्टी (सपा) में सक्रिय हैं. वह 2024 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर जिले के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से जीतकर सांसद बनी. प्रिया पहली बार 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पिता तूफानी सरोज के प्रचार के दौरान लोगों की नजरों में आईं थीं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में डिग्री हासिल की है और नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की है.

प्रिया के होने वाले जीवनसाथी क्रिकेटर रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ में हुआ था. बेहद साधारण परिवार में जन्मे रिंकू ने मेहनत और लगन के दम पर क्रिकेट में अपना मुकाम बनाया है. आईपीएल 2023 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में यश दयाल के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर केकेआर को मैच जिताया था. इसके बाद वह रातों-रात हीरो बन गए. फिर उनकी काबिलियत से उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला. रिंकू भारतीय टीम में 2023 में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने दो वनडे मैचों में कुल 55 रन बनाए. इसके अलावा वह 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 546 रन भी बना चुके हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपायलट की विशेष घोषणा पर विमान यात्रियों में चिनाब नदी पर बने पुल की तस्वीर लेने की होड़
Next Article बिहार की जनता तय करेगी कि मुझे कहां से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए: चिराग पासवान
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Sports

IPL में तूफान क्या एक खिलाड़ी ने बदल दिया पूरा गेम » Fourth Eye News

April 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.