कोप्पल कर्नाटक सरकार में मंत्री शिवराज तंगदागी ने रविवार को कहा कि कोप्पल जिले में पर्यटक से दुष्कर्म के मामले के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने शनिवार को बताया था कि हम्पी के पास सनापुर झील के किनारे बृहस्पतिवार रात 27 वर्षीय इजराइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उनसे मारपीट भी की गई.

तंगदागी ने कहा कि अपराध में तीन व्यक्ति शामिल थे, जिनमें से दो को आठ मार्च को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीसरे आरोपी को रविवार को पकड़ा गया. कोप्पल जिले के प्रभारी मंत्री तंगदागी ने कहा, ह्लइस जघन्य अपराध में तीन लोग शामिल थे. ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था. दो आरोपियों को कल गिरफ्तार किया गया था और तीसरे को आज (रविवार को) पकड़ा गया.ह्व तंगदागी ने कहा कि उन्होंने पुलिस को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पर्यटकों की सुरक्षा बढ.ाने का निर्देश दिया है. पुलिस के अनुसार, तीसरे आरोपी को तमिलनाडु में गिरफ्तार किया गया, जहां वह अपराध के बाद भाग गया था.

पुलिस ने कहा कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे उस समय हुई जब रात्रि भोजन के बाद होमस्टे संचालक 29 वर्षीय एक महिला, इजराइली नागरिक और तीनों पुरुष पर्यटक सनापुर झील के पास तुंगभद्र नहर के किनारे बैठकर गिटार बजाते हुए संगीत का लुत्फ उठा रहे थे. इसने बताया कि पुरुष पर्यटकों में से एक अमेरिका से था, जबकि अन्य ओडिशा और महाराष्ट्र के निवासी थे.

पुलिस के अनुसार, अपनी शिकायत में होमस्टे संचालक ने आरोप लगाया कि जब वे संगीत सुन रहे थे, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग उनके पास आए और पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां मिलेगा, जब उसने उन्हें बताया कि आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है, तो आरोपियों ने 100 रुपये मांगे.

शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में कहा, ”मैं उन्हें नहीं जानती थी, इसलिए मैंने उनसे कहा कि मेरे पास रुपये नहीं हैं और जब पुरुषों ने बार-बार जोर दिया, तो ओडिशा के पुरुष पर्यटकों में से एक ने उन्हें 20 रुपये दिए. इसके बाद, तीनों पुरुषों ने कथित तौर पर बहस करना शुरू कर दिया और पत्थरों से उनके सिर पर वार करने की धमकी दी.” पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने और पर्यटकों ने उन्हें रुपये देने से इनकार कर दिया, तो कन्नड़ और तेलुगु बोलने वाले आरोपियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया.
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने तीनों पुरुष पर्यटकों को नहर में धक्का दे दिया और महिला तथा इजराइल की पर्यटक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version