राष्ट्रवाणी: रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को आतंकियों ने मजदूरों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को गोली लगी, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है। मिली जानकारी के अनुसार, हमले में छत्तीसगढ़ निवासी दीपक रात्रे (24 वर्ष), पिता उमाशंकर रात्रे की मौत हो गई है। वहीं भूपेंद्र (28 वर्ष), पिता दशरथ गंभीर रूप से घायल है। घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस आतंकी हमले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु एवं एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज जारी है। अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मृतक श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि एवं घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।” कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु एवं एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज जारी है। अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित…
Trending
- हाईकोर्ट का अदालतों को निर्देश, सांसद और विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों की जल्द हो सुनवाई – राष्ट्रवाणी
- मलेरिया का कहर: कोटा क्षेत्र में 10 दिनों में मिले 25 मरीज, 356 ग्रामीणों की जांच में 3 नए संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय – राष्ट्रवाणी
- कुलगाम तेररोर Attack: आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल, मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार – राष्ट्रवाणी
- बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों को लगी गोली, एक की मौत – राष्ट्रवाणी
- अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में अनियमितता, उप अभियंता निलंबित
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
- बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर बैन, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की घोषणा के बाद राजपत्र में आदेश जारी – राष्ट्रवाणी

