राष्ट्रवाणी: Anant Singh News: बिहार विधानसभा से मोकामा के विधायक अनंत सिंह के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में विधानसभा सचिव ने उन्हें नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है. जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के निर्देश पर यह नोटिस भेजा गया है. वहीं, अब सवाल है कि अनंत सिंह के पास बचाव के क्या विकल्प हैं?
क्या उनकी विधायकी जा सकती है और किन परिस्थितियों में वे सदस्यता बचा सकते हैं?

