राष्ट्रवाणी: कग अककिदेनत नेवस : प्रतीक पटनायक, धमतरी. मुंबई से बस्तर तक जा रही महिला बाइक राइडर्स ग्रुप के सफर में बड़ा हादसा हो गया है. धमतरी जिले के मरकाटोला के पास राइडर रिद्धि ठक्कर (24 साल) हादसे का शिकार हो गई. ट्रेलर से टकराने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, 23 महिला राइडर्स का समूह महाराष्ट्र के मुंबई से बस्तर की ओर निकला था. इसी दौरान ग्रुप में शामिल महिला राइडर रिद्धि की बाइक धमतरी के मरकाटोला में ट्रेलर से जा टकराई. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल रिद्धि को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाजे के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
Trending
- ’56 इंच का छोटा बंदर…’ भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- जो हम नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया… – राष्ट्रवाणी
- हरेली तिहार पर भूपेश बघेल का वार: कहा- हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ी परंपरा को देश-दुनिया तक फैलाया, वह आज खत्म कर दिया गया – राष्ट्रवाणी
- हरेली तिहार के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, पिंक ऑटो से पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कहा- परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी – राष्ट्रवाणी
- विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल – राष्ट्रवाणी
- बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के 31 वर्षीय कांवड़िए की मौत: सुल्तानगंज से देवघर जाते समय बिगड़ी तबीयत – राष्ट्रवाणी
- 54 एकड़ सार्वजनिक भूमि को उद्योग विभाग को सौंपने का विरोध, आवंटन रद्द नहीं होने पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- देशभर में दिखेगी बस्तर की संस्कृति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का दिया प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
