राष्ट्रवाणी: इस बार डिनर में बनाएं मुंह में घुल जाने वाला स्वादिष्ट पनीर कोफ्ता, जो आपको बार-बार बनाने पर मजबूर कर देगा। पनीर कोफ्ता रेसिपी (Image Source: एआई Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने मटर पनीर, पनीर बटर मसाला, शाही पनीर और पालक पनीर का स्वाद बहुत बार चखा होगा, पर क्या कभी पनीर कोफ्ता ट्राई किया है?

अगर नहीं तो इस बार यह स्वादिष्ट सब्जी डिनर में बनाएं, मुंह में घुल जाने वाला इसका स्वाद आपको बार-बार बनाने को मजबूर कर देगा। पनीर कोफ्ता को बनाने के लिए पहले मलाईदार और मसालेदार करी तैयार की जाती है, उसके बाद पनीर बॉल्स को इसमें डालकर सब्जी बनती है। आइए जानते हैं इसकी खास रेसिपी: सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 1 कप कद्दूकस पनीर और 1 कप उबला आलू लेकर मिक्स कर लें।

फिर इसमें बेसन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, काजू और स्वादानुसार नमक डालें। इन सबको मिलकर आपको एक चिकनी और नरम बॉल्स तैयार कर लेनी है। इन तैयार की गई बॉल्स पर कॉर्न फ्लोर का आटा भी लगाएं।

इससे कोफ्ता कुरकुरा हो जाएगा। इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और उसमें बॉल्स सुनहरे हो जाने तक फ्राई कर लें। इन्हें अलग प्लेट में निकालकर रख लें।

दूसरी तरफ करी बनाने की तैयारी करनी है, इसके लिए कड़ाही में तेल डालकर उसमें तेज पत्ता, इलायची, जीरा भूनें। फिर अदरक और लहसुन के पेस्ट के साथ प्याज डालकर भी भून लेना है। इसमें टमाटर का पल्प डालकर 2-3 मिनट तक पकाना है।

जब चिकना पेस्ट तैयार हो जाए तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। इस मिश्रण को 5 मिनट तक पकाएं, जब तेल से मसाला अलग होने तो समझ जाएं कि वह पक गया है। इसमें दही और काजू का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लेना है।

आप चाहे तो उसमें दूध भी थोड़ी मात्रा में मिला सकते हैं। आपकी करी तैयार है, इसमें पनीर बॉल्स को डालकर मिक्स कर लें। पनीर कोफ्ता की सब्जी तैयार है, इसे डिनर में परोसें।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version