लंदन. भारतीय लेग स्पिनर राहुल चाहर ने काउंटी क्रिकेट में सर्रे के लिये पदार्पण के साथ आठ विकेट लेकर 166 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया . चाहर ने हैंपशर के खिलाफ 24 ओवर में 51 रन देकर आठ विकेट लिये . सर्रे के लिये पहली बार खेलने वाले किसी गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है . उन्होंने 1859 में विलियन मडल का 61 रन देकर सात विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा .

चाहर ने मैच में 118 रन देकर दस विकेट लिये जिसकी मदद से सर्रे ने हैंपशर को 20 रन से हराकर काउंटी डिविजन तालिका में दूसरा स्थान बरकरार रखा . चाहर का यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है . इससे पहले उन्होंने 148 रन देकर नौ विकेट लिये थे .
भारतीय हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर ने हैंपशर के लिये खेलते हुए पहली पारी में तीन विकेट लिये लेकिन दूसरी पारी में उन्हें विकेट नहीं मिली . बल्लेबाजी में उन्होंने 56 और 11 रन बनाये .



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version