राष्ट्रवाणी: रायपुर। प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से नदियां उफान पर है. इसकी एक झलक राजिम धाम में देखने को मिल रही है, जहां महानदी का जलस्तर बढ़ने से सालों बाद त्रिवेणी संगम स्थित प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में वर्षों बाद पानी चढ़ा है. गरियाबंद जिले में लगातार 60 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. सिकासेर जलाशय से 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में वर्षों बाद पानी चढ़ा है. बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. नदी के तटीय क्षेत्र और निचली बस्तियों में सतर्क रहने मुनादी कराई जा रही है. भारी बारिश की वजह से गरियाबंद जिले में पैरी नदी भी उफान पर है, जिसकी वजह से नेशनल हाइवे 130 सी में बीते 24 घंटे से वाहनों की आवाजाही बाधित है. आलम यह है कि भारी बारिश की वजह से हाइवे पर पंटोरा के पास जलभराव की वजह से रायपुर-गरियाबंद मार्ग पर यात्री बसों के पहिये थम गए हैं. प्रशासन ने एहतियातन बेरिकेड्स लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी है. वहीं बात करें दंतेवाड़ा जिले की लगातार बारिश से भैरमगढ़ के पातरपारा में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिसकी वजह से वाहनों का आवागमन बाधित हुआ है. प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. लगातार बारिश से रायपुर में भी नदी-नाले उफान पर हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों तक मौसम इसी प्रकार से रहेगा. लगातार बारिश से खारुन नदी में पानी का बहाव इतना ज्यादा है कि महादेव घाट पर नदी के ऊपर बने पुल तक पानी पहुंच चुका है.
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

