नवी मुंबई. सलामी बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड (119 रन) के शतक तथा एलिस पैरी (77 रन) और एश्ले गार्डनर (63 रन) के अर्धशतकों के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बृहस्पतिवार को यहां भारत के खिलाफ आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में 49.5 ओवर में 338 रन के स्कोर पर सिमट गई.

लिचफील्ड और पैरी ने दूसरे विकेट के लिए 133 गेंद में 155 रन की साझेदारी निभाई. लिचफील्ड ने 93 गेंद की पारी के दौरान 17 चौके और तीन छक्के जड़े. पैरी ने 88 गेंद में छह चौके और दो छक्के जमाए. गार्डनर ने 45 गेंद में चार चौके और इतने ही छक्कों से 63 रन की पारी खेली. भारत के लिए श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने दो दो जबकि क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और राधा यादव ने एक एक विकेट झटका.



राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version