तोक्यो. भारतीय खिलाड़ियों का जापान ओपन में निराशाजनक प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा तथा लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी यहां दूसरे दौर में हारकर इस सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गयी. विश्व के 18वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य को पुरुष एकल में जापान के कोडाई नाराओका के हाथों 19-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा. यह मुकाबला करीब एक घंटे तक चला.

इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले मैच में चीन के वांग झेंग जिंग पर 21-11, 21-18 से जीत दर्ज की थी, लेकिन वह अपनी इस लय को बरकरार नहीं रख सके. इससे पहले पुरुष युगल में सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी को चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 44 मिनट तक चले मुकाबले में 22-24, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा.

इस जीत से पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता वेई केंग और वांग चांग ने भारतीय जोड़ी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 7-2 कर लिया.
सात्विक और चिराग ने धीमी शुरुआत की लेकिन जल्द ही लय हासिल करके पहले गेम में 18-14 से बढ.त बना ली. भारतीय जोड़ी हालांकि अपनी इस लय को बरकरार नहीं रख पाई और चीन की जोड़ी ने वापसी करते हुए पहला गेम अपने नाम कर दिया.

दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी आक्रमण और रक्षा दोनों में लड़खड़ा गई और उसे वेई केंग और वांग चांग के खिलाफ लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में अनुपमा उपाध्याय को भी चीन की दूसरी वरीय वांग झी ही को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद 55 मिनट में 21-13 11-21 12-21 से हार का सामना करना पड़ा जिससे प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version