राष्ट्रवाणी: जयपुर में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस को एसआईआर पर खुली चुनौती दे दी. उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी कई बार एसआईआर हुई है. वैष्णव ने बताया कि एसआईआर का मकसद मतदाता सूची को शुद्ध और सही बनाना है. मरे हुए, स्थानांतरित और दोहरी एंट्री वाले नाम हटाने जरूरी हैं. नए मतदाताओं के नाम जोड़ना भी जरूरी है. उन्होंने कहा- “मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव है।
इसे साफ रखना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।”

