राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, भाटापारा। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने एवं गुजरने वाली दो जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। इससे अधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बन सकेगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में 11 अगस्त 2026 को तथा गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में 12 अगस्त 2026 को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 8 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक एक अतिरिक्त एसी थर्ड (3-एसी) कोच उपलब्ध रहेगा। वहीं गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक एक अतिरिक्त 3-एसी कोच लगाया जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि अतिरिक्त कोच लगाए जाने से यात्रियों को कन्फर्म आरक्षण मिलने की संभावना बढ़ेगी तथा यात्रा के दौरान होने वाली भीड़भाड़ में भी कमी आएगी। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version