राष्ट्रवाणी: महाकाव्य श्री रामायण कथा में माता सीता का किरदार निभाने की वजह से लगातार ट्रोल हो रहीं अंजलि अरोड़ा ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। अंजलि अरोड़ा ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब/ फोटो- इंस्टाग्राम सीता मां के रोल के लिए मिल रही ट्रोलिंग पर टूटा सब्र का बांध ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अंजलि बोलीं-मैं शर्मिंदा नहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन के साथ टक्कर लेगी अंजलि की ‘रामायण’ एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ से माता सीता के रूप में अंजलि अरोड़ा(Anjali Arora)का जब से पहला लुक सामने आया है, तब से लगातार ही उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों ट्रेलर को देखने के बाद लोगों ने उनकी माइथोलॉजिकल फिल्म की तुलनाआदिपुरुष के साथ करनी शुरु कर दी थी। लगातार लोगों से मिल रही नफरत पर अब सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा ने बेबाक बयान दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

महाकाव्य श्री रामायण कथा(Mahakavya Shri Ramayan Katha) के ट्रेलर लॉन्च पर जब अंजलि अरोड़ा से ये पूछा गया कि वह सीता माता के किरदार के लिए मिल रही ट्रोलिंग से दुखी हैं? तो इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे इसका कोई दुख नही हुआ क्योंकि हम पब्लिक फिगर हैं और हमने लोगों को ये अधिकार दिया है कि वह हमें जज कर सकते हैं।

तो ये उनकी इच्छा है कि वह हमें पॉजिटिव जज करें या नेगेटिव। हम एक्टर्स हैं और लोगों के पास ये अथॉरिटी है कि वह हमें पसंद करे या नापसंद। जो भी किरदार हमारे पास आता है, हम उसमें अपना 100 परसेंट देते हैं।

जब वह पब्लिक के सामने आ जाता है, तो उस पर रिस्पांस देना उनका निर्णय होता है। मैनें सीता मां का रोल निभाया है, क्या ट्रेलर देखकर कहीं भी आपको लगा कि ये वही अंजलि है, जिसे आपने सोशल मीडिया पर देखा है? मैं बस ये चाहती हूं कि लोग मेरी निजी जिंदगी और पर्सनैलिटी को साइड रखकर इसे एन्जॉय करें।” अंजलि अरोड़ा को सोशल मीडिया पर कच्चा बादाम गर्ल का टैग भी मिला है, क्योंकि इस गाने पर ही रील बनाकर वह वायरल हुई थीं।

इस वायरल वीडियो की वजह से जज होने के कारण अंजलि अरोड़ा ने कहा, “सोशल मीडिया पर हर चीज कुछ समय के लिए होती है, मुझे नहीं पता लोगों को ये अब तक क्यों याद है। मैनें कुछ अलग नहीं किया, सिर्फ उस समय सबकी तरह ट्रेंड को फॉलो किया। मैनें एक रील बनाई और लोग उसकी वजह से मुझे जानने लगे।

मैं उसके लिए शुक्रगुजार हूं, लेकिन वह मेरी पूरी जिंदगी नहीं है।” अंजलि अरोड़ा ने यह भी क्लियर किया कि वह रील्स में डांस करने के लिए बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं हैं। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए बोला, “लोग मुझे इसलिए ट्रोल करते हैं, क्योंकि मैं डांस करती थी, उन्हें लगता है कि मैं माता सीता का रोल कैसे निभा सकती हूं?

हर कोई डांस करता है, कौन सा एक्टर नहीं करता? मुझे डांस करना पसंद है, यह मेरा शौक है और मुझे ऐसा करने में कोई शर्म नहीं है।” अंजलि अरोड़ा की फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा 25 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। यह फिल्म 2026 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म द वन से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी।

अंजलि अरोड़ा जहां फिल्म में माता सीता की भूमिका निभाएंगी, तो वहीं भगवान राम की भूमिका देव शर्मा और लंकापति रावण के किरदार में रजनीश दुग्गल दिखाई देंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version