मुंबई: ‘लीवा मिस दिवा कॉस्मो- 2024’ प्रतियोगिता का खिताब जीतने वाली विप्रा मेहता ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अगर वह कभी बॉलीवुड में कदम रखेंगी तो पूर्व ‘मिस वर्ल्ड’ ऐश्वर्या राय बच्चन के नक्शेकदम पर चलना चाहेंगी।

राजस्थान के उदयपुर की निवासी मेहता ने पिछले सप्ताह ‘लीवा मिस दिवा 2024’ के फाइनल में यह खिताब जीता था और वह पहले से ही सात राजस्थानी फिल्मों और दो धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। मेहता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ऐश्वर्या राय एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें मैं अपना आदर्श मानती हूं…1994 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीतने के बाद जब उन्होंने बोलना शुरू किया तो उनके चेहरे पर शालीनता और संतुलन था। वह अपने अभिनय के दौरान सब कुछ अपनी आंखों से ही कह जाती हैं।

वह बहुत खूबसूरत हैं… अगर मैं (ंिहदी) फिल्म जगत में कदम रखती हूं तो मैं उनकी तरह बनना चाहूंगी।’’ पूर्व इंजीनियर मेहता ने कहा कि उन्होंने तीन वर्षों तक ‘मिस इंडिया’ और दो वर्षों तक ‘लीवा मिस दिवा’ प्रतियोगिता में भाग लेने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मिस दिवा के लिए यह मेरा तीसरा प्रयास था और इस बार मुझे यकीन था कि मैं इसमें सफल हो जाऊंगी।’’ मेहता अब वियतनाम में होने वाली ‘मिस कॉस्मो 2025’ प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version