नयी दिल्ली: पूर्व राजनयिक लक्ष्मी पुरी द्वारा दायर मानहानि मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं राज्यसभा सदस्य साकेत गोखले के वेतन का कुछ हिस्सा कुर्क करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के एक दिन बाद, गोखले ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘‘और मजबूती से लड़ेंगे।’’

गोखले ने मीडिया में जारी एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता – मैं और भी मजबूती से लड़ता रहूंगा। मैं (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस का सिपाही हूं।’’ तृणमूल सांसद के करीबी सूत्रों ने कहा कि वह आदेश के खिलाफ अपील दायर करेंगे। उन्होंने आदेश के समय को लेकर भी सवाल उठाया है।

सूत्र ने कहा कि गोखले के वेतन का 75 प्रतिशत हिस्सा कुर्क कर लिया गया है, जबकि यह वेतन ही उनकी आय का एकमात्र स्रोत है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व राजनयिक एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप ंिसह पुरी की पत्नी लक्ष्मी पुरी द्वारा दायर मानहानि मामले में गोखले का वेतन कुर्क करने का बृहस्पतिवार को आदेश दिया।

अदालत ने कहा था कि गोखले को संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव पुरी से माफी मांगने और उन्हें 50 लाख रुपये का हर्जाना देने का निर्देश दिया गया था लेकिन उन्होंने न तो जुर्माने की राशि जमा की और न ही कोई उचित स्पष्टीकरण दिया।

अदालत ने कहा था, ‘‘वेतन तब तक कुर्क रहेगा जब तक कि 50 लाख रुपये अदालत में जमा नहीं कर दिए जाते।’’ पुरी ने 2021 में उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि गोखले ने जिनेवा में उनके स्वामित्व वाले एक अपार्टमेंट के संबंध में उनके वित्तीय मामलों को लेकर झूठे आरोप लगाए तथा उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version