इस्लामाबाद/कुआलालंपुर. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष को बहुत जल्द सुलझा लेंगे. उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को ”महान व्यक्ति” करार दिया. मलेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन से इतर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालिया तनाव के बारे में बात की.

उन्होंने कहा, ”मैं उन दोनों को जानता हूँ… पाकिस्तान के फील्ड मार्शल और प्रधानमंत्री दोनों ही बहुत महान लोग हैं, और मुझे पता है कि हम इसे जल्द ही पूरा कर लेंगे. यह काम कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है.” पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जब लड़ाई शुरू हुई तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने शांति स्थापित करने में सहायता करने में तुरंत रुचि व्यक्त की, हालांकि उस समय वह हमास और इजराइल के बीच बंधकों की अदला-बदली की देखरेख में व्यस्त थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ”क्योंकि मैं युद्ध सुलझाने में अच्छा हूँ, मैं शांति स्थापित करने में भी अच्छा हूँ.” इस बीच, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक संयुक्त निगरानी और निरीक्षण तंत्र स्थापित करने के लिए इस्तांबुल में दूसरे दौर की वार्ता की. हालांकि, इस्लामाबाद ने चेतावनी दी कि यदि वार्ता में आतंकवाद के बारे में उसकी मुख्य चिंता का समाधान नहीं हुआ तो युद्ध अब भी एक विकल्प है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version