राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के हिर्री में रहने वाले युवक से उसके मामा-मामी ने नौकरी लगाने के नाम रुपये ले लिए। जब नौकरी नहीं लगी तब युवक ने अपने रुपये वापस मांगे। तब मामी ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित मामा-मामी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने कार्रवाई की जा रही है। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम हिर्री में रहने वाले राहुल साहू(22) ने नौ मार्च 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। पीएम के बाद पुलिस ने राहुल की मां संतोषी साहू, पिता रमेश साहू और बहन देवकुमारी का बयान लिया। अपने बयान में स्वजन ने बताया कि लिमतरा के पिहरीपारा में रहने वाला इंद्रकुमार उर्फ भवानी वैष्णव संतोषी साहू का रिश्तेदारी में भाई लगता है। रिश्तेदारी में होने का फायदा उठाते हुए भवानी और उसकी पत्नी अंबिका वैष्णव ने राहुल की नौकरी रेलवे कैंटीन में नौकरी लगाने की बात कही। रिश्तेदारी में होने के कारण रमेश और उनके बेटे राहुल ने भवानी और अंबिका को रुपये दे दिए। करीब एक साल तक नौकरी नहीं लगने पर राहुल ने अपने रुपये वापस मांगे।तब आरोपित टालमटोल करते रहे। जब राहुल ने अपने रुपयों के लिए दबाव बनवाया तब अंबिका ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे राहुल परेशान हो गया। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच और स्वजन के बयान के आधार पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश करने कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Exam and Recruitment Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां रद्द.. बाबुओं को बनाया गया था इस विभाग में इंस्पेक्टर, कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा सवालों के घेरे में – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Deputy Secretary Transfer: राज्य सरकार ने तीन उप सचिवों के प्रभार बदले, अब मनीष मिश्रा संभालेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें आदेश – राष्ट्रवाणी
- ये अरबपति एक दिन के लिए बना भिखारी, दुनिया ने पहचानने से किया इनकार; खुद के वॉचमैन ने मारा धक्का – राष्ट्रवाणी
