राष्ट्रवाणी: वेटरन एक्ट्रेस मंदाकिनी का एक पुराना आज भी शादी में बारातियों को नाचने पर मजबूर कर देता है। मंदाकिनी का गाना (फोटो क्रेडिट- एआई) नंबर-1 डांसिंग सॉन्ग के तौर पर है मशहूर एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शादी के फंक्शन का जश्न हिंदी फिल्मों के गानों के बिना अधूरा माना जाता है।

लंबे समय से बॉलीवुड में ऐसे गीतों का निर्माण होता आ रहा है, बारातियों के फेवरेट माने जाते हैं। इस मामले में सबसे अधिक लोकप्रिय वेटरन एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) का एक पुराना गीत है, जो पिछले 38 सालों से शादी की रौनक बढ़ा रहा है। इस गाने को सुनने को बाद अपने आप ही बारातियों की पैर थिरकने लगते हैं।

ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन से सॉन्ग के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 80 के दशक की लेडी सुपरस्टार के तौर पर अभिनेत्री मंदाकिनी को जाना जाता है। उस दौर में उन्होंने कई मल्टीस्टारर फिल्मों में भी काम किया, जिनमें से एक मूवी का नाम जीते हैं शान से (Jeete Hain Shaan Se) रहा, इसे साल 1988 में रिलीज किया गया।

मंदाकिनी की इस फिल्म से अधिक चर्चा इसका डांसिंग सॉन्ग रहा, जिसका टाइटल था- जूली जूली… (Julie Julie)। मंदाकिनी और हिंदी सिनेमा के डिस्को डांसर के तौर पर मशहूर रहने वाले अभिनेता मिथुन चकवर्ती पर जीते हैं शान से का जूली जूली… गीत फिल्माया गया था। रिलीज के 38 साल बाद भी मंदाकिनी और मिथुन दा का ये गीत शादी और पार्टी में लोगों का फेवरेट माना जाता है।

खासतौर पर बारात में ये गाना आज भी धूम मचाता है। यकीनन तौर पर आपने भी किसी ने किसी शादी बारात में इसे जरूर सुना होगा। बात की जाए जूली जूली… की मेकिंग के बारे में तो गायक अनु मलिक (Anu Malik) के साथ-साथ गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी मधुर आवाज में इस कल्ट क्लासिक गीत को गाया था।

इसके अलावा अनु मलिक ने संगीतकार की भूमिका की जिम्मेदारी भी निभाई। वहीं मशहूर गीतकार इन्दीवर इसके लिरिक्स को लिखा था। फिल्म जीते हैं शान से को जूली जूली… गाने की लोकप्रियता के अलावा गोविंदा, संजय दत्त और मिथुन चकवर्ती को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए याद किया जाता है।

ये पहला और आखिरी मौका था, जब ये तीनों कलाकार किसी फिल्म में एक साथ नजर आए थे। बता दें कि जीते हैं शान से अपने समय की हिट फिल्मों में से एक रही थी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version