दुबई: इंग्लैंड की कप्तान नेट स्किवेर ब्रंट ने भारत की स्मृति मंधाना को पछाड़कर आईसीसी महिला वनडे खिलाड़ियों की रैंंिकग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। भारत के खिलाफ हाल ही में श्रृंखला में 160 रन बनाने वाली स्किवेर ब्रंट 2023 में रैंंिकग में शीर्ष पर रही थी।

मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में 115 रन बनाये थे लेकिन वह रैंंिकग में एक पायदान नीचे आ गई।
स्किवेर ब्रंट के अब 731 अंक हैं जबकि मंधाना के 728 अंक हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 21वें से 11वें नंबर पर खिसक गई जबकि मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रौड्रिग्स 15वें से 13वें स्थान पर आ गई।

गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा चौथे स्थान पर बनी हुई है जबकि इंग्लैंड की सोफी एक्सेलेटन तीसरे जबकि आस्ट्रेलिया की ऐश गार्डनर और मेगान शट पहले दो स्थान पर हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version