इंफाल. भारत-म्यांमा सीमा के निकटवर्ती सोलह कुकी ग्राम प्रधानों ने सीमा पर जारी बाड़ लगाने के कार्य के विरोध में “असहयोग” रुख की घोषणा की है और कुकी-जो लोगों की राजनीतिक मांगें पूरी होने तक सभी गतिविधियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की है.
ग्राम प्रधानों ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि सीमा पर बाड़ लगाने के खिलाफ और मुक्त आवागमन व्यवस्था (एफएमआर) समाप्त करने के प्रस्ताव के विरोध में रैलियां आयोजित की गई हैं और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए हैं.

इसमें कहा गया है, ”कुकी-जो लोगों के हित में, हम भूमि मुआवजे का दावा नहीं करके या हमारी राजनीतिक मांग पूरी होने तक और राज्य में सामान्य स्थिति लौटने तक बातचीत में शामिल नहीं होकर अपना असहयोग घोषित करने के लिए बाध्य हैं.” कुकी संगठन समुदाय के लिए एक अलग प्रशासन की मांग कर रहे हैं, जिसका मेइती समुदाय कड़ा विरोध कर रहा है, जो राज्य की क्षेत्रीय और प्रशासनिक अखंडता को बनाए रखने पर जोर देता है. अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर म्यांमा के साथ 398 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है, जिसमें से 10 किलोमीटर पर बाड़ लगाने का काम पूरा हो चुका है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version