राष्ट्रवाणी: रायपुर, 30 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन पर्व श्रावण मास के शुभारंभ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की उपासना, श्रद्धा, भक्ति, संयम और आध्यात्मिक साधना का पवित्र अवसर है। यह पावन मास प्रत्येक श्रद्धालु के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मिक शांति और लोककल्याण की भावना का संचार करता है।

चौधरी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो तथा प्रदेश निरंतर विकास, खुशहाली और समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों से श्रावण मास के दौरान श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान शिव की आराधना करने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया। उन्होंने कामना की कि महादेव का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे और यह पावन मास सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सुख एवं मंगल लेकर आए।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version