चुराचांदपुर/इंफाल. मणिपुर के चुराचांदपुर में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कुकी जो समुदाय के लोगों की कथित तौर पर ‘मनमाने ढंग से गिरफ्तारी’ के विरोध में बुधवार को समुदाय की हजारों महिलाओं ने रैली निकाली. कुकी महिला मानवाधिकार संगठन (केडब्ल्यूओएचआर) द्वारा आयोजित यह विरोध प्रदर्शन पूर्वाह्न 11 बजे कोइते मैदान से शुरू हुआ और तुइबुओंग के ‘पीस ग्राउंड’ पर समाप्त हुआ.

रैली में शामिल महिलाओं ने हाथों में तख्तियां ली हुई थीं और उन्होंने ‘मानव अधिकारों का सम्मान करो’, ‘कुकी ज.ो समुदाय के लिए न्याय’, ‘मनमाने ढंग से गिरफ्तारियां बंद करो’ जैसे नारे लगाए. केडब्ल्यूओएचआर ने बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से गृह मंत्री को एक ज्ञापन भेजा, जिसमें कुकी समुदाय के दो और लोगों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया.

संगठन ‘मनमाने ढंग से गिरफ्तार’ कुकी लोगों की तत्काल रिहाई, गिरफ्तारियों और कथित जातीय भेदभाव की न्यायिक जांच, उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई, लूटे गए हथियारों की जब्ती आदि की जांच की मांग कर रहा है. पिछले वर्ष सुरक्षा बलों पर घात लगाकर किए गए हमले से संबंधित एक मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस साल मई और जून की शुरूआत में तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. उस घातक हमले में पुलिस के दो कमांडो मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे.

यहां गिरफ्तार तीनों लोगों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 17 जनवरी 2024 को तेंगनौपाल जिले के मोरेह में भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) चौकी और सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रची और उसे अंजाम दिया. गिरफ्तार लोगों में तेंगनौपाल जिला निवासी और कुकी इंपी तेंगनौपाल (केआईटी) का सदस्य थांगमिनलेन माटे भी शामिल है. कुकी नेशनल आर्मी (केएनए) के सदस्य कामगिनथांग गंगटे और चुराचांदपुर जिले के ग्राम स्वयंसेवक समूह से जुड़े हेनटिनथांग किपगेन उर्फ थांगनेओ किपगेन को छह जून को इंफाल में गिरफ्तार किया गया था.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version