इंफाल: मणिपुर के थौबल जिले में दो लोगों से ‘ब्राउन शुगर’ और हेरोइन समेत कई मादक पदार्थ जब्त किए गए जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को लिलोंग हाओरीबी इलाके के वांगमायुम बारुल आलम के घर तलाशी अभियान के दौरान ये मादक पदार्थ जब्त किए गए।

पुलिस ने कहा, ‘‘अभियान के दौरान, उसके घर से कई मादक पदार्थ बरामद हुए। 3.9 किलोग्राम ‘ब्राउन शुगर’, सात साबुन के डिब्बे जिनमें संभवत: हेरोइन चूरा (12 ग्राम प्रति केस) था और 100 मिलीलीटर की कोडीन की सात बोतलें बरामद की गईं।’’

अधिकारी ने बताया कि बारुल आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद की कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने उसी जिले के दारुल उलूम माखा में यांगखुबाम हाफी के घर से 1.14 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी जब्त की। पुलिस ने बताया कि यह रकम मादक पदार्थ की बिक्री से मिली थी, साथ ही वहां से कई तरह के कैप्सूल भी जब्त किए गए। अधिकारी ने कहा कि मामले में जांच जारी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version