नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हिंसक एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)-माओवादी संगठन को ड्रोन की आपूर्ति करने के आरोप में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने आरोपी के पश्चिमी दिल्ली स्थित घर की तलाशी के दौरान हार्ड ड्राइव, पेन ड्राइव व मोबाइल फोन सहित डिजिटल उपकरण एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान विशाल सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला है.

एनआईए की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, जांच में पता चला कि आरोपी भाकपा (माओवादी) का सदस्य है और उसने बिहार के छकरबंदा/पंचरुखिया वन क्षेत्र में प्रतिबंधित माओवादी संगठन के नेताओं को हिंसक राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए एक ड्रोन दिया था. बयान के मुताबिक, आरोपी ने भाकपा (माओवादी) के अन्य कार्यकर्ताओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया और 2019 में बिहार के घने जंगल वाले इलाकों में प्रतिबंधित संगठन की केंद्रीय समिति के सदस्यों के साथ बैठकों में भी भाग लिया था.

बयान में बताया गया कि एनआईए ने इससे पहले अगस्त 2024 में इस मामले में एक अन्य आरोपी अजय सिंघल उर्फ अमन को गिरफ्तार किया था, जो भाकपा (माओवादी) के हरियाणा और पंजाब राज्य आयोजन समिति (एसओसी) का प्रभारी है. एनआईए ने बताया कि यह मामला उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश वाले उत्तरी क्षेत्रीय ब्यूरो (एनआरबी) में अपने कमजोर पड़ते प्रभाव को फिर से सक्रिय करने की माओवादी संगठन की साजिश से संबंधित है.

जांच एजेंसी के मुताबिक, “कई मुखौटा संगठनों और छात्र शाखाओं का इस्तेमाल साजिश को बढ़ावा देने के लिए आधार तैयार करने में किया गया. इसका उद्देश्य भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना है. उन्हें संगठन के पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो (ईआरबी) से, विशेष रूप से झारखंड से धन मिल रहा था.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version