पणजी: मौसम विभाग ने गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें रविवार तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। राज्य सरकार ने लोगों को नदियों और झरनों में न जाने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटों में तटीय राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के अनुसार, दक्षिण गोवा के पोंडा में सबसे अधिक 162 मिमी बारिश हुई। इसके बाद धारबांदोडा तालुका में 124.2 मिमी और मडगांव में 123.4 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश होने का संकेत देते हुए शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया जो रविवार तक प्रभावी रहेगा।

राज्य के वन मंत्री विश्वजीत राणे ने शनिवार को जानकारी दी कि उत्तर और दक्षिण गोवा के जिलाधिकारियों ने नदियों और झरनों में तैराकी पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। राणे ने कहा, ‘‘सभी झरने तैराकी गतिविधि के लिए बंद कर दिए गए हैं। लोग वन विभाग की देखरेख में झरनों का दौरा कर सकते हैं।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version