सूरत/रोम. सूरत से जयपुर जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में लगभग 45 मिनट की देरी हुई, क्योंकि प्रस्थान से पहले विमान के ‘लगेज कंपार्टमेंट’ के दरवाजे पर मधुमक्खियों का झुंड देखा गया. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सूरत हवाई अड्डे के निदेशक ए एन शर्मा ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर को हुई. उन्होंने बताया, “जब विमान हवाई अड्डे पर खड़ा था, तो ग्राउंड स्टाफ ने कार्गो दरवाजे के किनारे मधुमक्खियों का जमावड़ा देखा. यह दरवाजा सामान को विमान में लोड किए जाने के समय खुला था.” शर्मा ने कहा, “सूचना मिलने के बाद हमारा अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और पानी का छिड़काव कर खुले दरवाजे के किनारे से मधुमक्खियों को हटाया. इस घटना के कारण सूरत-जयपुर उड़ान के प्रस्थान में करीब 45 मिनट की देरी हुई.” उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

सभी यात्री पहले ही विमान में चढ. चुके थे और विमान में सवार एक व्यक्ति ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. शर्मा के अनुसार सूरत हवाई अड्डे पर इस तरह की घटना पहली बार हुई है. उन्होंने कहा, “मानसून के दौरान मधुमक्खियां इस तरह का व्यवहार करती हैं और पहले भी अन्य हवाई अड्डों पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. हालांकि, सूरत हवाई अड्डे पर ऐसी घटना पहली बार हुई है.”

इटली के बर्गामो हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति इंजन में फंसा, उड़ानें स्थगित

इटली के बर्गामो शहर के हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक व्यक्ति के रनवे पर दौड़ने और विमान के इंजन में फंस जाने के कारण सभी उड़ानें निलंबित करनी पड़ीं. स्थानीय मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई है. खबर के मुताबिक, बर्गामो मिलान हवाई अड्डा प्राधिकरण, जिसे सैकबो के नाम से जाना जाता है, ने कहा कि बर्गामो-ओरियो अल सेरियो हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें स्थानीय समयानुसार सुबह 10.20 बजे “टैक्सीवे पर आई एक समस्या के कारण” निलंबित कर दी गईं.

सैबको ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. ‘कोरिएरे डेला सेरा’ अखबार की खबर में हवाईअड्डे के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि विमान के उड़ान भरने के समय कोई व्यक्ति रनवे पर आ गया और इंजन में फंस गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version