मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के सुरक्षा मंत्री ने मंगलवार को कहा कि उनके देश ने मादक पदार्थ तस्करी गिरोहों के 37 और सदस्यों को अमेरिका को सौंप दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ट्रंप प्रशासन सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आपराधिक नेटवर्कों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए विभिन्न सरकारों पर दबाव बढ़ा रहा है।

मेक्सिको के सुरक्षा मंत्री उमर गार्सिया हारफुच ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जिन लोगों को भेजा गया है, वे ‘शातिर अपराधी थे और देश की सुरक्षा के लिए वास्तविक खतरा’ बने हुए थे। यह एक साल से भी कम समय में तीसरी बार है जब मेक्सिको ने हिरासत में लिए गए तस्करों को अमेरिका भेजा है, क्योंकि देश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बढ़ते दबाव और धमकियों का सामना कर रहा है।

सुरक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार अब तक ”कुल 92 लोगों को अमेरिका भेज चुकी है।” मेक्सिको के अधिकारियों द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में हथकड़ी लगे कैदियों की एक कतार दिखाई दे रही है, जिन्हें भारी हथियारों से लैस नकाबपोश सुरक्षार्किमयों ने घेर रखा है और उन्हें मेक्सिको सिटी के बाहरी इलाके स्थित एक हवाई अड्डे पर एक सैन्य विमान में चढ़ाया जा रहा है। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्रालय और न्याय मंत्रालय ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version