मुंबई. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानपरिषद सदस्य प्रसाद लाड ने बुधवार को कहा कि अज्ञात लोगों ने उनके ‘लेटरहेड’ के साथ-साथ उनके हस्ताक्षर की भी जालसाजी की और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करके उनकी आवाज तैयार कर रत्नागिरी जिले से बीड में 3.20 करोड़ रुपये भेज दिए. लाड ने मांग की कि राज्य सरकार मुंबई पुलिस को तुरंत अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दे. धोखाधड़ी का यह मामला मंगलवार को तब सामने आया जब रत्नागिरी के जिलाधिकारी के कार्यालय से लाड को फोन आया और पूछा गया कि क्या उन्होंने पैसे भेजे हैं.

लाड ने विधानपरिषद को बताया, “बीड जिले के किसी व्यक्ति ने मेरे जाली हस्ताक्षर कर रत्नागिरी से 3.20 करोड़ रुपये भेज दिए और 36 कार्यों की सूची भी बना दी. जब मैंने विवरण मांगा तो मुझे पता चला कि मेरा लेटरहेड और हस्ताक्षर जाली थे. एआई का उपयोग कर मेरी आवाज तैयार की गई थी, जिससे ये लगे की मैंने अधिकारियों से बात की थी. ” उन्होंने मांग की कि सरकार ओटीपी जनरेट करने जैसी प्रणाली तैयार करे, जिसे विधायक निधि के वितरण की शुरुआत करते समय विधायकों को भेजा जा सके. लाड ने कहा कि यदि यह छोटी राशि होती तो मेरे संज्ञान में यह बात नहीं आती.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version