जालना. महाराष्ट्र के जालना जिले में ईसाई समुदाय के लोगों ने सोमवार को रैली निकालकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक गोपीचंद पडलकर की पादरियों के खिलाफ कथित टिप्पणी की निंदा की. सांगली जिले के जाट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक पडलकर ने हाल ही में घोषणा की थी कि वे धर्म परिवर्तन के लिए गांवों में जाने वालों की पिटाई करने वाले को नकद इनाम देंगे.

पडलकर की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कुछ ही दिन पहले सांगली जिले में ससुराल के लोगों द्वारा कथित रूप से ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने और दहेज की मांग किए जाने से गर्भवती महिला ने आत्महत्या कर ली थी. पीड़िता ऋतुजा राजगे (28) चार माह की गर्भवती थी और चार साल पहले उसका विवाह सुकुमार राजगे से हुआ था, जो ‘मर्चेंट नेवी’ में काम करता है. ऋतुजा ने छह जून को कुपवाड़ शहर में कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी. सोमवार को यहां निकाली गई विरोध रैली जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर संपन्न हुई.

हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने पडलकर के बयान की निंदा की. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पादरियों के विरोध में हिंसा भड़काने और नफरत फैलाने के लिए पडलकर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए. प्रदर्शनकारियों ने पडलकर को महाराष्ट्र विधान परिषद से तत्काल निष्कासित किए जाने की मांग की और कहा कि ऐसे व्यक्तियों का धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को कायम रखने वाली लोकतांत्रिक संस्था में कोई स्थान नहीं है. पडलकर ने आरोप लगाया था कि महिला ने धर्म परिवर्तन और दहेज के लिए उत्पीड़न के कारण अपनी जान दे दी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version