मुंबई: महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के बारे में फर्जी खबरों और गलत सूचना से जुड़े 5000 पोस्ट को सोशल मीडिया मंच से हटा दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, सेना की गतिविधियों, रणनीतिक अभियानों या पड़ोसी देशों की जवाबी कार्रवाइयों के बारे में फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर पाई गईं।

अधिकारी ने बताया कि साइबर अपराध का पता लगाने वाली एजेंसी ने सैन्य संघर्ष से संबंधित फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं के प्रसार को लेकर परामर्श भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी असत्यापित और भ्रामक सामग्री राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है तथा संघर्ष को बढ़ाने में योगदान दे सकती है।

उन्होंने कहा कि ऐसी फर्जी खबरों और गलत सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए एजेंसी ने सोशल मीडिया और संचार मंचों से ऐसी झूठी खबरों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने सैन्य संघर्ष के बारे में फर्जी खबरें और गलत सूचना वाली लगभग 5,000 सोशल मीडिया पोस्ट हटा दी हैं।

अधिकारी ने कहा कि जानबूझकर या अनजाने में गलत सूचना फैलाना कानून के तहत दंडनीय अपराध है। महाराष्ट्र की साइबर पुलिस ने एक बयान में नागरिकों को सलाह दी है कि वे सूचना का इस्तेमाल और इसे साझा करते समय, विशेष रूप से राष्ट्रीय महत्व के मामलों के बारे में, संयम और विवेक का प्रयोग करें।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version