राष्ट्रवाणी (महासमुंद ब्यूरो): प्रतिनिधि, महासमुंद। जिले के एक किसान भोलाराम साहू ने खेत में धान की फसल बोई, लेकिन सरकारी सर्वेयर ने गिरदावरी (डिजिटल क्रॉप सर्वे-डीसीएस) के दौरान उसे धनिया दर्ज कर दिया। सर्वेयर की इस लापरवाही का खामियाजा अब किसान को भुगतना पड़ रहा है।
सरकारी रिकॉर्ड में गलत फसल दर्ज होने के कारण किसान धान उपार्जन केंद्र में अपनी उपज नहीं बेच पा रहा है। अभिलेखों में त्रुटि सुधार कराने के लिए किसान परिवार को तहसील कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। मामला बागबाहरा तहसील के ग्राम हिच्छा का है।
प्रतिनिधि, महासमुंद। जिले के एक किसान भोलाराम साहू ने खेत में धान की फसल बोई, लेकिन सरकारी सर्वेयर ने गिरदावरी (डिजिटल क्रॉप सर्वे-डीसीएस) के दौरान उसे धनिया दर्ज कर दिया। सर्वेयर की इस लापरवाही का खामियाजा अब किसान को भुगतना पड़ रहा है।
सरकारी रिकॉर्ड में गलत फसल दर्ज होने के कारण किसान धान उपार्जन केंद्र में अपनी उपज नहीं बेच पा रहा है। अभिलेखों में त्रुटि सुधार कराने के लिए किसान परिवार को तहसील कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। मामला बागबाहरा तहसील के ग्राम हिच्छा का है।
डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रक्रिया और निगरानी पर उठे गंभीर सवाल ग्रामीणों के अनुसार, किसान भोलाराम साहू ने अपने खेत में धान की फसल लगाई है। इसके बावजूद सर्वेयर ने ऑनलाइन रिकॉर्ड में धान की जगह धनिया की फसल दर्ज कर दी। हैरानी की बात यह है कि धनिया शीत ऋतु (रबी) में बोई जाने वाली फसल है, जबकि धान वर्षाकालीन (खरीफ) फसल है।
इसके बाद भी सर्वेयर ने खरीफ गिरदावरी में धनिया को वर्षाकालीन फसल के रूप में दर्ज कर दिया। इससे पूरे डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रक्रिया और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
