तिरुवनंपुरम. प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-पटकथा लेखक दीदी दामोदरन ने बलात्कार के एक मामले में आरोपी रैपर हिरनदास मुरली को दिए गए केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों की बुधवार को आलोचना की. वेदन के नाम से लोकप्रिय हिरनदास मुरली को फिल्म “मंजुम्मेल बॉयज” के एक गीत के लिए हाल में घोषित राज्य फिल्म पुरस्कार-2024 में “सर्वश्रेष्ठ गीतकार” का पुरस्कार दिया गया है. प्रतिष्ठित सम्मान के विजेताओं का फैसला अभिनेता प्रकाश राज की अध्यक्षता वाली जूरी ने किया है.

फेसबुक पोस्ट में दामोदरन ने कहा कि वेदन द्वारा लिखे गए गीत में “वियारप्पु थुन्नितिट्टा कुप्पयम” (पसीने से सिली हुई शर्ट…) पंक्तियां “शानदार” हैं. उन्होंने कहा, लेकिन शिकायतकर्ताओं के घावों से बहते खून से सना यह पुरस्कार अन्याय है. उन्होंने कहा कि कोई भी प्रशंसा उस पाप को मिटा या छिपा नहीं सकती.

दामोदरन ने कहा कि जूरी का निर्णय हाल में आयोजित फिल्म सम्मेलन में सरकार की नीतिगत घोषणाओं के प्रति विश्वासघात है, जिसमें कहा गया था कि “महिलाओं का शोषण करने वालों को संरक्षण नहीं दिया जाएगा.” महिला फिल्म निर्माता ने कहा कि भले ही इस निर्णय को कानूनी तरीकों से पलटा न जा सके, लेकिन फिल्म जूरी को सिनेमा के इतिहास में इस तरह का फैसला लेने के लिए केरल की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version