हरदोई. हरदोई जिले में सामने आए एक मामले में आठ साल पहले लापता हुआ एक व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी के साथ एक रील में नजर आया जिसके बाद पुलिस ने उसे अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जितेंद्र उर्फ बबलू 2018 में अपनी गर्भवती पत्नी शीलू को छोड़कर पंजाब के लुधियाना में रह रहा था, जहां उसने कथित तौर पर दूसरी शादी कर ली थी.

यह अनोखा मामला तब प्रकाश में आया जब संडीला क्षेत्र के मुरारनगर निवासी शीलू ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में अपने पति को किसी महिला के साथ देखा. शीलू ने पुलिस से संपर्क किया, जिसने उसकी पहचान और स्थान की पुष्टि करते हुए जांच शुरू की.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आटामऊ गांव के मूल निवासी जितेंद्र के पिता ने साल 2018 में उसके लापता होने की सूचना दी थी. उस समय परिवार ने शीलू के रिश्तेदारों पर आरोप भी लगाए थे.

उन्होंने बताया कि शीलू की शिकायत पर जितेंद्र के खिलाफ पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस की एक टीम को लुधियाना भेजा गया, जिसने जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया, ”आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version