मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर के पुरकाजी कस्बे में एक महिला श्रद्धालु की कांवड़ पर थूकने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह कथित घटना सोमवार शाम की है जब महिला हरिद्वार से गंगा जल लेकर घर लौट रही थी और पुरकाजी थाना क्षेत्र में आराम करने के लिए रुकी थी. अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) सत्यनारायण प्रजापत ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी उस्मान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और घटना के बाद मौके पर इकट्ठा हुए आक्रोशित तीर्थयात्रियों को शांत किया.
आरोपी के परिवार ने दावा किया कि उस्मान मूक-बधिर है और मानसिक रूप से अस्वस्थ है. प्रजापत ने बताया कि महिला तीर्थयात्री को यात्रा फिर से शुरू करने के लिए हरिद्वार से लाया गया एक नयी कांवड़ उपलब्ध कराई गई. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कांवड़ यात्रा के दौरान शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version