बातुमी (जॉर्जिया). भारतीय ग्रैंडमास्टर डी हरिका और आर वैशाली ने सोमवार को यहां फिडे विश्व महिला शतरंज कप के टाई-ब्रेकर में क्रमश? यूनान की त्सोलाकिडोउ स्टावरौला और अमेरिका की कैरिसा यिप को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. हरिका ने टाई-ब्रेक गेम के दूसरे सेट में स्टावरौला की चुनौती को खत्म किया जबकि वैशाली ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यिप को पहले सेट में ही धराशाई कर दिया.

कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख पहले ही अंतिम 16 में पहुंच चुकी हैं, जिससे अंतिम 16 में चार भारतीय खिलाड़ी है. ग्रांडमास्टर वंतिका ग्रेवाल हालांकि रूस की कटेरीना लाग्नो से हारकर बाहर हो गईं. उन्होंने काफी जुझारूपन दिखाया लेकिन लाग्नो का अनुभव भारी पड़ा. इस प्रतियोगिता में विजेता को 50,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि मिलेगी. इसके अलावा शीर्ष तीन में रहने वाली खिलाड़ी अगले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version