राष्ट्रवाणी: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना परिवारों के लिए निरंतर आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे वे अपनी और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ आर्थिक निर्णयों में भी अधिक आत्मनिर्भर बन रही हैं।

अम्बिकापुर के बोरीपारा, शिकारी रोड निवासी विमला यादव भी महतारी वंदन योजना की नियमित हितग्राही हैं। हर महीने उनके बैंक खाते में मिलने वाली 1,000 रुपये की राशि ने उन्हें अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए आर्थिक सहारा दिया है। विमला बताती हैं कि योजना की राशि से कभी बच्चों की स्कूल और कोचिंग फीस जमा करती हैं, तो कभी घर के लिए राशन खरीदती हैं। आवश्यकता पड़ने पर इसी राशि का उपयोग स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में भी किया जाता है।

विमला यादव के लिए महतारी वंदन योजना की राशि केवल एक निश्चित आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि जरूरत के समय मिलने वाला भरोसेमंद सहारा है। सीमित आय वाले परिवारों में अचानक सामने आने वाले छोटे-छोटे खर्च कई बार परेशानी का कारण बन जाते हैं। ऐसे समय में हर माह खाते में आने वाली राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।

बच्चों की पढ़ाई से जुड़ा खर्च हो, घर के राशन की जरूरत हो या दवाइयों और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं पर खर्चकृविमला अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार इस राशि का उपयोग कर रही हैं। उनका कहना है कि अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है और उनमें अपने खर्चों को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा है।

परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से विमला यादव ने एक छोटी किराना दुकान भी शुरू की है। वे स्वयं दुकान का संचालन करती हैं और घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ परिवार की आय बढ़ाने में अपना योगदान दे रही हैं।

विमला बताती हैं कि पहले छोटी जरूरतों के लिए भी उन्हें पति से पैसे मांगने पड़ते थे और कई बार अपनी आवश्यकताओं को टालना पड़ता था। अब हर माह स्वयं के बैंक खाते में राशि आने से उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सक्षम महसूस होता है। वे अपनी जरूरतों के संबंध में स्वयं निर्णय ले पा रही हैं और आवश्यकता के समय बिना किसी पर निर्भर हुए राशि का उपयोग कर पा रही हैं।

महतारी वंदन योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रही है। विमला यादव जैसी महिलाएं घरेलू जिम्मेदारियों के साथ छोटे व्यवसाय और आजीविका के साधनों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

विमला यादव महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि हर माह मिलने वाली सहायता राशि ने उनके लिए जरूरत के समय सहारा उपलब्ध कराया है। उनके लिए यह राशि परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ अपने फैसले स्वयं लेने का आत्मविश्वास भी दे रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version